शाहबाद: गढ़िया के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बाइक सवार घायल
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया गांव के पास शनिवार को रात 8:30 बजे एक तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमिरता गांव का रहने वाला रामनरेश 40 वर्ष शाहाबाद से अपने घर जा रहा था वह जैसे ही गढ़िया गांव के पास पहुंचा। वैसे ही दुर्घटना हो गई।