धौलपुर: जूडो खिलाड़ियों का चयन शिविर आयोजित होगा, दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई
जयपुर में आयोजित होने वाली जूड़ो सीनियर स्टेट टूर्नामेंट को लेकर जूड़ो खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल्स का आयोजन 29 मार्च शाम 5 बजे इंफेंट स्कूल में जिला जूड़ो एसोसिएशन धौलपुर द्वारा आयोजित किया जाएगा । संघ के सचिव विक्रांत मुद्गल ने शनिवार दोपहर में जानकारी देते हुए बताया कि जो भी चयन शिविर में खिलाड़ी भाग लेना चाहता है जिनका जन्म 2011 या उससे पहले हुआ है