कैराना: कांधला में आवारा कुत्तों के आतंक से 20 से अधिक लोग घायल होकर पहुंचे अस्पताल
Kairana, Shamli | May 11, 2026 कांधला में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी व्यक्ति अथवा महिलाएं और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। सोमवार को 20 से अधिक लोग अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्हें एंटी रेबीज के टीके लगाए गए। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। लोगों ने कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।