कवर्धा: 108 संजीवनी के कर्मचारियों की सूझबूझ से एक गर्भवती महिला ने सुरक्षित और स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों की सूझबूझ से एक गर्भवती महिला ने सुरक्षित स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। महिला को अचानक असहनीय प्रसव पीड़ा के बाद, ईएमटी और पायलट ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सफल प्रसव कराया, जिसके बाद मां-बच्ची को स्वस्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया।