सोमवार को करीब 10 बजे कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने सेठानी घाट से कोरी घाट तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।इस दौरान अमृत योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए टूटी पाइपलाइन को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए।