इछावर: भाऊ खेड़ी के पास इछावर रोड पर सड़क हादसा, दो डंपरों की भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
सीहोर: भाऊ खेड़ी के पास सड़क हादसा दो डंपरों की भीषण टक्कर।चालक गंभीर। भाऊखेड़ी इछावर रोड पर सड़क हादसा हुआ है जहां दो डंपरों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए वहीं डंपरों की चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। डंपर चालक एक दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे।