टिकारी: CUSB की शोधार्थी कुमारी पलक ने हांगकांग में आयोजित 5वें एईडीसी 2026 में शोध-पत्र किया प्रस्तुत, कुलपति ने बताई उपलब्धि
Tikari, Gaya | Jul 22, 2026 CUSB के आर्थिक अध्ययन एवं नीति विभाग की पीएचडी शोधार्थी कुमारी पलक ने चीन के हांगकांग स्थित हांगकांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित 5वें एशियन इकोनॉमिक डेवलपमेंट कॉन्फ्रेंस 2026 में भाग लिया। इस सम्मेलन का संयुक्त आयोजन एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), एशियन डेवलपमेंट बैंक इंस्टीट्यूट (ADBI) तथा एचकेयूएसटी द्वारा किया गया।