सहारनपुर: डीआईजी कार्यालय पर कैराना की सपा सांसद इक़रा हसन को महिला थाना पुलिस ने हिरासत में लिया, कुछ देर बाद किया रिहा
कैराना सपा सांसद इक़रा हसन को डीआईजी कार्यालय के बाहर से कुछ समय के लिए मंगलवार दोपहर 2:30 बजे हिरासत में लिया गया। इक़रा हसन अपने साथ एक पीड़ित महिला लेकर डीआईजी कार्यालय शिकायत करने आई थीं। मौके पर मौजूद महिला थाना की पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सांसद को रोककर महिला थाने ले जाया गया, बताया जा रहा है कि बाद में सांसद को कुछ देर बाद रिहा कर दिया गया।