कोटर: सिंहपुर के पटपरनाथ धाम में संपन्न सामूहिक विवाह में राज्यमंत्री ने जोड़ों को दिया आशीर्वाद
Kotar, Satna | Apr 19, 2026 सतना जिले में नागौद जनपद पंचायत अंतर्गत सिंहपुर के पटपऱनाथ धाम मंदिर परिसर में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri के मुख्यातिथ्य में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 47 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधे। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत सतना के अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल ने की।