चूरू के सरदारशहर में बुधवार शाम तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। तहसीलदार रतनलाल मीणा ने बताया कि शाम 4 से 5 बजे तक करीब एक घंटे में 70 एमएम बारिश दर्ज की गई। तेज बरसात से ताल मैदान, मुख्य बाजार, शिव मार्केट और बीकानेर रोड़ समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया।