चूरू: एनएच 52 ढाढ़र टोल नाका पर लग्जरी कार से ₹5 लाख की अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Churu, Churu | Feb 13, 2026 चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी व सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 968 ग्राम अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक लग्जरी कार भी जब्त की है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।