चूरू: गांव बड़ाबर में बारिश के मौसम में मकान ढहने से बेटे के हाथ-पैर टूटे, पिता ने कलेक्टर से सहायता की गुहार लगाई
Churu, Churu | Feb 13, 2026 चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के गांव बडाबर में गत वर्ष बारिश के मौसम में हुए हादसे के बाद अब पीड़ित परिवार ने चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा से मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे बुद्धाराम ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। बडाबर निवासी बुधाराम का आवासीय मकान 24 अगस्त 2025 को अतिवृष्टि व जलभराव से घटना हुई।