चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल से 21 वर्षीय युवती लापता, कोतवाली थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी
Churu, Churu | Feb 13, 2026 चूरू शहर के राजकीय भरतिया अस्पताल से एक 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के भाई ने शुक्रवार को कोतवाली थाने में लिखित रिपोर्ट देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। कोतवाली पुलिस से शाम 6 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार चूरू शहर के वार्ड नंबर 41, सेकसरिया कुआ के पास निवासी योगेश कुमार सैनी ने रिपोर्ट दी।