भूपालसागर: भूपालसागर गौशाला में जल संरक्षण और गो सेवा अभियान के तहत श्रमदान से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
हरीश चंद्र पालीवाल ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि भूपालसागर की श्री नंद गोपाल गौशाला में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। गौमाता पूजन के साथ जलकुंड की सफाई श्रमदान वृक्षारोपण और पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। पशुपालन विभाग की टीम ने बीमार पशुओं का उपचार किया और पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई ।