बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री सह सिकटी से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल की प्रचंड जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह चरम पर है। जैसे ही मंत्री मंडल जीत का प्रमाणपत्र लेकर अपने आवास लौटे, नन्दकेशर महल के सामने भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सड़कों पर जनता का सैलाब इस बात का प्रमाण था कि सिकटी ने अपने नेता को छठी बार जीताकर इतिहास रचा है। पैक्स चेयरमैन रमण वर्मा की अग