रिविलगंज: पटना: अनियंत्रित हाईवा ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
छपरा सिवान मुख्य मार्ग स्थित मेथवलिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान मेथवलिया निवासी धनेश प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची ट्रक को जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।