चांपा: कोसमंदा गांव में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, अस्पताल में हुई मौत, पोस्टमार्टम किया गया
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में ट्रेन की चपेट में व्यक्ति आ गया था. हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोट आई थी और उसे आनन फानन से अस्पताल ले जाया गया था. जहां घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है.मिली जानकारी के अनुसार, रोहित यादव अपने घर जा रहा था.