कुशेश्वरस्थान नदी थाना क्षेत्र के बुढ़िया सुकराती गांव में पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में भगवान देव राय, महेश राय और मुरारी कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।