बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच लखनऊ हाईवे के टिकोरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने अज्ञात बाइक सवार को ठोकर मार दी इस दौरान अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा। जहां अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जाच में जुट गई है।