गुना नगर: हनुमान जन्मोत्सव पर कर्नलगंज क्षेत्र में सख्त सुरक्षा के बीच निकला भव्य चल समारोह, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
शहर में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। धर्म रक्षक समिति व हिंदू संगठनों ने भव्य चल समारोह निकाला। पिछले वर्ष कर्नलगंज विवाद को देखते हुए प्रशासन अलर्ट रहा। डीआईजी और एसपी हितिका वासल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, बाहरी जिलों से फोर्स बुलाई गई। कोल्हुपुरा से निकला जुलूस प्रमुख मार्गो से लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचा