बनमनखी: महादेवपुर पंचायत में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर में 132 में से 111 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया
बनमनखी। अनुमंडल अंतर्गत महादेवपुर पंचायत भवन में मंगलवार को तीसरे चरण का पंचायत सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं मौके पर समाधान करना था। कार्यक्रम में प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी कम होती स्पष्ट रूप से दिखाई दी। शिविर में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की अपेक्षा अधिक रही।