सहारनपुर: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने डिलिमिटेशन को 'अनलिमिटेड पावर' देने का किया विरोध, साउथ में आंदोलन की दी चेतावनी
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने डिलिमिटेशन कमीशन को लेकर बुधवार दोपहर 3:00 बजे चिंता जताई है। उन्होंने कहा "मामला सिर्फ़ महिला रिज़र्वेशन का नहीं है। हर कोई महिला रिज़र्वेशन के पक्ष में है, लेकिन महिला रिज़र्वेशन की आड़ में डिलिमिटेशन कमीशन को अनलिमिटेड पावर दी जा रही हैं—इसका विरोध होगा।" इमरान मसूद ने आबादी अनुपात पर जोर देते हुए चेतावनी दी।