घाघरा: घाघरा पाकर टोली में एलेवन क्लब द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ,विधायक प्रतिनिधि हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Jun 5, 2026 घाघरा के पाकरटोली स्थित मैदान में एलेवन क्लब के तत्त्वावधान में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव एवं समाज सेवी कामाख्या टाना भगत सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच गम्हरिया बनाम एम के ब्रदर्स बेलागड़ा के बीच खेला गया। जिसमें गमहरिया की टीम ने जीत हासिल किया