बीना: भगत सिंह वार्ड में पति-पत्नी के साथ मारपीट, गंभीर हालत में पति-पत्नी सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Apr 9, 2026 प्रमोद रैकवार एवं पत्नी राधा बुधवार की रात घर पर थे। तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर प्रमोद रैकवार ने जैसे ही दरवाजा खोला तभी एक परिचित युवक ने हमला कर दिया। वही बीच बचाव करने आई प्रमोद की पत्नी से भी मारपीट कर दी। घटना में दोनों पति पत्नी घायलहो गए। रात में दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें प्रमोद को सागर रेफर किया गया है।