रसड़ा: रसड़ा रामलीला में विभीषण-रावण संवाद और भीषण युद्ध का मंचन, आज होगा अहिरावण वध
Rasra, Ballia | Sep 30, 2025 रसड़ा की ऐतिहासिक रामलीला ने सोमवार की रात एक बार फिर अपने अद्भुत और जीवंत मंचन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम और रावण की सेनाओं के बीच हुए भीषण युद्ध और विभीषण-रावण संवाद का ऐसा मंचन हुआ कि दर्शक देर रात तक तालियों और "जय श्रीराम" के जयकारों से मैदान गूंजाते रहे। रामलीला मैदान में सोमवार की रात करीब 11 बजे तक हजारों की भीड़ मौजूद रही।