राजगढ़: राजगढ़ में अवैध हथियार 315 बोर देशी कट्टा सहित गिरफ्तार आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया
Rajgarh, Churu | May 26, 2026 राजगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार 315 बोर देशी कट्टा सहित गिरफ्तार आरोपी गोरधन मेघवाल पुत्र मोहर सिंह निवासी गाजसर पीएस सदर चूरू को अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ हेतु मंगलवार को राजगढ न्यायालय में पेश कर दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में बताया कि 3-4वर्ष पूर्व दिल्ली से घर लौटते ट्रेन में हथियार खरीदा था, अब बेचने की फिराक में था।