दरभंगा: अपराध इकाई पटना के निर्देश पर दरभंगा में फर्जी आधार कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
अपराध इकाई पटना के निर्देश पर दरभंगा साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बहेड़ी बाजार स्थित “कमल स्टूडियो” में छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, डिजिटल स्टोरेज डिवाइस समेत भारी मात्रा जब्त