राजगढ़: राजगढ़: एसपी कार्यालय में 6 बच्चों के साथ मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची महिला
राजगढ़ जिले की ब्यावरा निवासी महिला सीना पिता कन्हैया लाल नट अपने 6 बच्चों के साथ शनिवार को दोपहर 3:00 करीब राजगढ़ एसपी कार्यालय पहुंची। इस दौरान महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुर के द्वारा उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है और उसके पति के द्वारा दूसरी शादी कर ली गई है। ऐसे में महिला ने कार्रवाई की मांग की है।