नागौर: नागौर शहर के हनुमान बाग में 15 दिनों से पेयजल संकट को लेकर मोहल्लेवासियों ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | May 28, 2024 नागौर शहर के हनुमान बाग मे पेयजल संकट को लेकर मोहल्ले के लोगों ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। जिसमें लोगों ने बताया कि हनुमान बाग मंदिर के पास उतर की गली में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। मंदिर के उत्तर की दूसरी वाली पूरी गली में जलापूर्ति नहीं होने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।