नागौर: नागौर में साफ सफाई की बात को लेकर आपस में भिड़ी दो महिलाएं, सदर थाने मे मामला हुआ दर्ज
Nagaur, Nagaur | May 27, 2024 नागौर मे नाली की सफाई करने की बात को लेकर दो पड़ोसी महिलाएं आपस मे भिड़ गई और एक दूसरे के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। इस संबंध मे दोनों ही महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ सदर थाने मे मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार चुंटीसरा हाल सारणवास निवासी मंजू व सारणवास निवासी निर्मला दोनो ने एक दूसरे के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने के मामले दर्ज करवाए है।