नागौर: नागौर जिला कलक्टर ने मुख्य रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर बिजली पानी की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Nagaur, Nagaur | May 27, 2024 नागौर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने सोमवार को शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन व रोड़वेज बस स्टैण्ड पर निरीक्षण करते हुए स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए बिजली-पानी की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को यात्रियों के लिए वेटिंग रूम मे कूलर लगाने तथा पानी की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।