नागौर: नागौर जिला कलक्टर के निरीक्षण के बाद जलदाय विभाग ने दिखाई तत्परता, जेएलएन अस्पताल में लगाया ठंडे पानी का टैंकर
Nagaur, Nagaur | May 27, 2024 नागौर जिला मुख्यालय के जेएलएन अस्पताल मे जलदाय विभाग द्वारा अस्पताल मे आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था हेतु टैंकर लगाया गया है। टैंकर मे करीब आधा दर्जन नल लगे हुए हैं, जिससे अस्पताल मे अधिक भीड़ होने के बावजूद भी पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। एक दिन पूर्व ही नागौर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने अस्पताल का निरीक्षण किया था।