बुढ़ार: बस्ती में मौत का हाथी घुसा, तीन घंटे तक मचाया तांडव; 4 हाथियों के साथ आज से रेस्क्यू
Burhar, Shahdol | May 20, 2026 केशवाही वन परिक्षेत्र के बेरिहा गांव में रात उत्पाती हाथी बस्ती में घुस आया और करीब तीन घंटे तक जमकर तांडव मचाया। हाथी ने एक कच्चे मकान को नुकसान पहुंचाकर अनाज चट कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। अब बांधवगढ़ और संजय गांधी टाइगर रिजर्व से 4 हाथियों व 30 सदस्यीय टीम के साथ मेगा रेस्क्यू अभियान बुधवार