उधवा: उधवा में हूल दिवस पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शहीदों को किया नमन
हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली ने किया।