सफीपुर: उन्नाव में मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान कानपुर हैलेट में तोड़ा दम
Safipur, Unnao | Jun 6, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। बसोखा मोहम्मदपुर गांव निवासी 37 वर्षीय मुन्नी हाल ही में अपने मायके से ससुराल लौटी थीं। गुरुवार को घर पहुंचने के बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल और फिर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया।