मथुरा: गोवर्धन में रजिस्ट्री कार्यालय की मांग ने पकड़ा तूल, पानी की टंकी पर हंगामे के बाद वकीलों ने खोला मोर्चा
मथुरा की गोवर्धन तहसील में उपनिबंधक कार्यालय की मांग अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुकी है। राजस्व अधिवक्ता फोरम के बैनर तले वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को दर्जनों अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और दो टूक चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो शुक्रवार से पूरी तहसील में कामकाज अनिश्चितकाल के लिए ठप कर दिया जाएगा