गिरिडीह: 22 झारखंड बटालियन NCC हजारीबाग द्वारा आयोजित CATC -1 कैंप के अंतिम दिन छात्राओं ने प्रशिक्षण को बताया लाभदायक
22 झारखंड बटालियन एनसीसी हजारीबाग द्वारा आयोजित सी ए टी सी -1 कैंप के अंतिम दिन शुक्रवार को 12 बजे आर के महिला कॉलेज की छात्राओ ने प्रशिक्षण को लाभदायक बताया। जानकारी दी गई कि कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए के रवि की अगुवाई में 29 अप्रैल से 8 मई तक राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिलवार , हजारीबाग में कैंप किया गया।