मथुरा: श्मशान में बहन को मुखाग्नि देकर हाथ-पैर धोने गया भाई यमुना के भंवर में समाया, 22 घंटे बाद मिला शव
नियति जब क्रूर होती है, तो दुखों का पहाड़ बनकर टूटती है। मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव अंडूकी में कुदरत का ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को एक अभागे परिवार पर दुखों की ऐसी मार पड़ी कि पहले जवान बेटी की अर्थी उठी और फिर श्मशान घाट पर ही इकलौते भाई को यमुना ने अपनी आगोश में ले लिया। 22 घंटे बाद मिला