पनागर: न्यू शोभापुर में आधी रात बमबाजी, अज्ञात बदमाशों ने मचाया कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
शहर के न्यू शोभापुर, भनपुरा क्षेत्र में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बमबाजी कर दी। घटना रात करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित अक्षय सिंह और आदित्य सिंह ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बदमाशों ने न केवल घर पर बम फेंके, बल्कि बाहर खड़ी बलेनो कार पर भी पथराव कर उसके कांच फोड़ दिए। इस