कैराना: कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में 9 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, प्रचार-प्रसार के लिए रैली रवाना
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी नौ मई को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बुधवार प्रात: करीब 11 बजे न्यायालय परिसर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।