महोबा: मानिकपुर कानपुर रेलवे ट्रैक पर इचौली और खैराडा के बीच ट्रेन से कटकर दलित किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 11, 2026 महोबा के अकबई गांव निवासी 25 वर्षीय युवा किसान धीरू अहिरवार पुत्र मंगल वर्मा बीते दिन अपने खेत जाने के लिए रेलवे ट्रेक पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जब काफी देर तक वह खेत से नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव मानिकपुर कानपुर रेलवे ट्रैक पर इचौली और खेराडा के बीच मिला। जिसका पुलिस ने आज पोस्टमार्टम कराया है।