सिकलसेल बीमारी का संपूर्ण उपचार नहीं है. लेकिन इस पर नियंत्रण अवश्य संभव है. इसलिए सिकलसेल बीमारी की जांच, निदान व उपचार तथा समुपदेशन कर जनजागृति की जा रही है. ऐसा प्रतिपादन आरोग्य वर्धिनी उपकेंद्र के स्वास्थ्य कर्मचारी अनमोल चव्हाण ने तिरोड़ा तहसील के पांजरा ग्रापं कार्यालय में सरपंच शारदा चामट की उपस्थिति में आयोजित हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में किया. इस अवसर पर आरोग्य वर्धिनी उपकेंद्र के स्वास्थ्य कर्मचारी अनमोल चव्हाण, रीता कोल्हटकर, आशा सेविका मीनाक्षी रहांगडाले ने चिकित्सा अधिकारी पलाश शहारे के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया