लखीसराय: बाजार समिति में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर,150 मरीज़ों को प्रसिद्ध चिकित्सक ने किया इलाज, दी मुफ्त दवाएं
बाजार समिति के समीप स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां लगभग डेढ़ सौ लोगों का निःशुल्क ईलाज के साथ मुफ्त में दवा भी दी गई। स्वास्थ्य शिविर में सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा प्रवीण कुमार सिन्हा,दंत चिकित्सक डॉ निर्मला सिंह समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे। आयोजक ने कहा कि कोरोना में भाई की मौत हो गई। तब से निशुल्क स्वास्थ्य सेवा देते आ रहे हैं।