चंदौसी: थाना बनिया ठेर में बाल विवाह की सूचना पर दौड़ी थाना पुलिस, नाबालिग उम्र होने पर बाल विवाह रुकवाया, की अपील
थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम मझावली में संभावित बाल विवाह की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की की शादी बुधवार दोपहर 2:00 बजेके करीब रुकवा दी। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देश पर की गई। जांच में पाया गया कि लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है।