बरवाडीह: बरवाडीह प्रखंड परिसर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
बरवाडीह:प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज के नेतृत्व में किया गया, जिसमें प्रखंड एवं अंचल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।