सोहागपुर: कोतवाली थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, वार्ड क्रमांक 17 का मामला
शहडोल जिले के कोतवाली थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने शनिवार को लगभग 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी नितेश श्रीवास्तव ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी विद्यासागर रोहिणी के द्वारा आपसी बात को लेकर गाली गलौज कर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।