खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से ट्रेनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मौके पर ही एक्सपायरी नमकीन, बिस्किट एवं खराब मिठाई कराई नष्ट
कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार तथा अभिहित अधिकारी भिण्ड के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से ट्रेनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रॉयल इन होटल, न्यू बृज की रसोई होटल एवं कुशवाह भोजनालय, ग्वालियर रोड भिण्ड के स्टोर रूम एवं किचिन का निरीक्षण कर मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच कर होटल के कर्मचारियों को रखरखाव संबंधी ट्रेनिंग दी गई। बस स्टेण्ड भिण्ड स्थित भोजनालयों का निरीक्षण कर मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की तथा भोजनालय में खाद्य सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए। मंगलम स्वीट्स, बस स्टेण्ड स्थित दुकान का निरीक्षण कर मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की गई, मौके पर विक्रय परिसर में एक्सपायरी डेट के नमकीन, बिस्किट, सोनपपड़ी एवं मिठाइयों को नष्ट कराया गया। बस स्टेण्ड पर ही आमजन को खाद्य पदार्थों को जांच करने के तरीके समझाते हुए पम्पलेट बांटे गए। इस कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरण सेंगर एवं मोबाइल लेब, फूड केमिस्ट कु. आरती शिवहरे उपस्थित रहीं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
53 views | Bhind, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026