युवा कल्याण विभाग मंडला जिला स्तरीय यूथ गेम्स के द्वितीय चरण का आयोजन रविवार की शाम चार बजे से किया गया। इस चरण में कुल 11 खेलों की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। द्वितीय दिवस के शुभारंभ अवसर पर यूथ गेम्स के शुभंकर वीरू की एंट्री ने खिलाडिय़ों में नया उत्साह भर दिया। खिलाडिय़ों ने शुभंकर के साथ नृत्य कर आयोजन को यादगार बनाया।