कवर्धा: राजाढार के पास गेहूं से भरे चलते ट्रक में लगी आग, ट्रक ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
मामला चिल्फी थाना क्षेत्र के राजाढार के पास का है। जहा भीषण गर्मी और तापमान का कहर देखने को मिला। जहा जबलपुर से दुर्ग की ओर जा रही गेहूं से भरी एक चलती ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर ट्रक ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई है। ट्रक में आग लगने से आस पास में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।मौके पर दमकल की टीम को सूचना दिया गया।