नरपतगंज: फतेहपुर वार्ड 10 में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर ₹22 हजार नगद सहित लाखों की चोरी की, थाना में दिया आवेदन
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोड़कर 22 हजार नगद सहित लाखों रुपए का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना के बाद शुक्रवार को नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया गया।